राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 179.91 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं. बीते चौबीस घंटों में 18.18 लाख से अधिक टीके लगाए गए. स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.71 प्रतिशत. पिछले 24 घंटों में 3,614 नए मामले सामने आए. भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 40,559 है. साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.52 प्रतिशत है.
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 179.91 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं |
पिछले 24 घंटों में 18.18 लाख (18,18,511) से अधिक वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 179.91 करोड़ (1,79,91,57,486) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,10,32,993 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी | पहली खुराक | 1,04,02,528 |
दूसरी खुराक | 99,83,044 | |
प्रीकॉशन खुराक | 42,99,668 | |
अग्रिम पंक्ति के कर्मी | पहली खुराक | 1,84,11,281 |
दूसरी खुराक | 1,74,74,281 | |
प्रीकॉशन खुराक | 65,26,610 | |
15-18 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 5,57,96,876 |
दूसरी खुराक | 3,33,42,579 | |
18-44 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 55,31,82,397 |
दूसरी खुराक | 45,42,13,529 | |
45-59 वर्ष आयु वर्ग | पहली खुराक | 20,25,01,441 |
दूसरी खुराक | 18,24,75,997 | |
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग | पहली खुराक | 12,65,74,331 |
दूसरी खुराक | 11,36,47,733 | |
प्रीकॉशन खुराक | 1,03,25,191 | |
प्रीकॉशन खुराक | 2,11,51,469 | |
कुल |
| 1,79,91,57,486 |
पिछले 24 घंटों में 5,185 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,31,513 हो गई है।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,21,122 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 77.77 करोड़ से अधिक (77,77,58,414) जांच की गई हैं।
देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.52 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.44 प्रतिशत है।
Tags:covid-19-vaccine,covid-19 vaccine certificate download,covid-19 vaccine assam,covid-19 vaccine application,covid-19 vaccine booking,covid-19 vaccine booster,covid-19 vaccine download,covid-19 vaccine download certificate,covid-19 vaccine certificate,covid-19 vaccine name list,covid-19 vaccine registration,covid-19 vaccine certificate download pdf by mobile number,covid-19 vaccine certificate download assam,covid-19 vaccine registration online,covid-19 vaccine finder,covid-19 vaccine helpline number,