केंद्र सरकार ने 'मुक्त श्रेणी' के तहत अरहर और उड़द के आयात को बढ़ाया

urad dal recipe
केंद्र सरकार ने 'मुक्त श्रेणी' के तहत अरहर और उड़द के आयात को बढ़ाया

New Delhi: घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतों को स्थिर करने के लिए आज एक और सक्रिय तथा पूर्ववर्ती उपाय करते हुए केंद्र सरकार ने 31 मार्च,2023 तक अरहर और उड़द के आयात को 'मुफ्त श्रेणीके तहत रखने के निर्णय को अधिसूचित किया 

इस निर्णय ने आने वाले वित्तीय वर्ष (202223 के दौरानमें अरहर तथा उड़द के लिए आयात नीति व्यवस्था के बारे में तमाम अटकलों को विराम दिया है और यह फैसला एक स्थिर नीति व्यवस्था का भी संकेत देता हैजिससे सभी हितधारकों को लाभ होगा, यह उपाय घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए इन दालों का निर्बाध आयात सुनिश्चित करेगा ऐसी उम्मीद है कि इन उपायों से दालों की पर्याप्त उपलब्धता होगी और ये दालें उपभोक्ताओं को सस्ती कीमतों पर प्राप्त होंगी।

सरकार ने निर्बाध और सुविधापूर्वक आयात सुनिश्चित करने के लिए 15 मई, 2021सेलेकर31 अक्टूबर, 2021 तक 'मुक्त श्रेणीके तहत अरहरउड़द और मूंग के आयात की अनुमति दी थी।इसके बाद अरहर और उड़द के आयात के संबंध में मुक्त व्यवस्था को 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया था। इस नीतिगत उपाय को संबंधित विभागों/संगठनों द्वारा सुविधाजनक उपायों और इसके कार्यान्वयन की बारीकी से निगरानी के साथ सहयोग दिया गया है।


उपभोक्ता मामलों के विभाग (डीओसीएके आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 28.03.2022 को अरहर दाल का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 102.99 रुपये प्रति किलोग्राम हैजो कि 28.03.2021 को 105.46 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत से 2.4 प्रतिशत कम है। वहीं 28.03.2022 को बताई गई उड़द दाल का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 104.3 रुपये प्रति किलोग्राम हैजो 28.03.2021 को 108.22 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत से 3.62 प्रतिशत कम है।

Also, Read-प्रधानमंत्री एक अप्रैल, 2022 को छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे


Also, Read-मंत्रालय ने खेलो इंडिया योजना के तहत देशभर में 247 खेल अकादमियों को मान्यता दी है

Tags: urad dal recipe hindi,urad dal recipe hebbar's kitchen,urad dal recipe jain,urad dal jalebi recipe,

RK Boro

Today News is a latest news provider for public information, stay tuned to us for the fastest news. Please visit our YouTube channel on "Bodo Press"

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post